वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ,मंत्री योगेंद्र प्रसाद जी ने तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का किया शुभारंभ, पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता,सांसद कालीचरण सिंह समेत कई गणमान्य हुए शामिल’

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
चतरा: ’चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का राज्य के वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर और मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने माँ भद्रकाली की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता भी महोत्सव शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए। साथ ही चतरा जिलेवासियों समेत समस्त प्रदेशवासियों को राजकीय इटखोरी महोत्सव की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी ।

पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि इस आयोजन से क्षेत्र की संस्कृति परम्परा और पर्यटन को नई पहचान मिलेगी। यह महोत्सव जिले के लिए गर्व का विषय है। यहाँ के स्थानीय कलाकारों को भी अपनी प्रतिभा निखारने का एक बेहतर मंच साबित होगा। झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार की ओर से ईंटखोरी महोत्सव को लेकर काफी महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे हैं और आनेवाले वर्षो में यह महोत्सव राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश में स्थान हासिल कर रहा है। इस कार्यक्रम में चतरा के विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया के विधायक कुमार उज्ज्वल दास, राज्य ओबीसी आयोग अध्यक्ष जानकी यादव समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *