सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति गोपाल पाठक को अमेरिका में बजाना – बिहार एवं झारखंड एसोसिएशन ऑफ अमेरिका तथा मितमा- इंटरनेशनल की ओर से सम्मानित किया गया

Jharkhand झारखण्ड शिक्षा जगत साहित्य-संस्कृति

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति गोपाल पाठक को अमेरिका में बजाना – बिहार एवं झारखंड एसोसिएशन ऑफ अमेरिका तथा मितमा- इंटरनेशनल के द्वारा सम्मानित किया गया है।इस अवसर पर बजाना एवं मितमा- इंटरनेशनल के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार झारखंड की खूबियों एवं समस्याओं के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने वैश्विक स्तर पर पर्यावरणीय समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए जल प्रदूषण एवं रोकथाम के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा पलामू प्रमंडल की समस्याओं यथा और ऑर्सेनिन एवं फ्लोराइड के कारणों एवं रोकथाम पर अपने परियोजना कार्यों की भी चर्चा की। विदित हो कि सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक शैक्षणिक भ्रमण हेतु अमेरिका ,यूएसए के दौरे पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *