
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: रांची के सांप्रदायिक सौहार्द के लिये स्वर्गीय किशोरी सिंह यादव को रांचीवासी हमेशा ही याद करेंगें जब 80 के दशक में रांची सांप्रदायिकता के आग में झुलस रहा था तो किशोरी सिंह यादव ने हिन्दू और मुस्लिम को सामाजिकता के एकसूत्र में पिरोने में बढ़ी भूमिकसा अदा की थी। किशोरी यादव सेवा संघ के संरक्षक जय सिंह यादव की अध्यक्षता में किशोरी यादव चौक रातु रोड रांची में महान समाजसेवी किशोरी यादव की 44वा पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । मौके पर जय सिंह यादव, वरिष्ठ समाजसेवी शोभा यादव, राम सिंह यादव, बंटी यादव,बिट्टू यादव, महेंद्र यादव, उपेंद्र रजक, अशोक गोप, आदि ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की । समाज के प्रबुद्ध लोगों ने किशोरी सिंह यादव के जीवन एवं सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किशोर यादव का जन्म 9/5/ 1936 को रांची के रातु रोड में हुआ था वह रांची के जाने-माने समाजसेवी थे रांची में हमेशा अमन चौन बहाल करने के लिए जाने जाते थे । उनका जब 1982 ई में शहर में दंगा फैला था उसे शांत कराने में अहम योगदान था उन्हें 1982 ई0 में अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था । वरिष्ठ भाजपा नेत्री शोभा यादव ने कहा कि किशोरी यादव हिन्दू, मुस्लिम एकता के मिशाल थे उन्होंने रांची में अमन- चौन के लिए जीवन भर संघर्षरत रहे उनके संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। पुण्यतिथि के अवसर पर लोगों के बीच लड्डू एवं लस्सी एवं साड़ी का वितरण किया गया।
इस मौके पर सागर कुमार,कमलेश यादव, राहुल यादव, माना यादव,कुमुद यादव, वार्ड पार्षद सुनील यादव, रबी जसवाल,गीता देवी, सबिता देवी, संजय पोद्दार,अर्जुन याद, रिंकू वर्मा,अमित विश्वास, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
