
रांची से अशोक कुमार
रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज मंत्रिमंडल के बंटवारे के बाद यह जता दिया कि असली रूप में वहीं मंत्रालयों का बंटवारा करके सरकार चलायेंगे। राजद को श्रम मंत्रालय देकर यह बता दिया है कि राजद की सरकार में कितनी औकात रहेगी। हालांकि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का आर्शिवाद हेमंत सोरेन के साथ है लेकिन कांग्रेस ने सीट बंटवारे के साथ-साथ मंत्रालय के विभागों के बंटवारे में भी अपनी जोरदार दावेदारी दिखाई है। कांग्रेस ने दबाव डालकर हेमंत सोरेन से महवपूर्ण मंत्रालय झटकने में सफल रही है। झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनेट में सभी 11 मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। विभाग बंटवारे की कवायद के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के पास गृह, वन, नगर विकास, पथ निर्माण, भवन निर्माण, खनन, शिक्षा और कार्मिक विभाग हैं। जबकि कांग्रेस के पास ग्रामीण विकास, कृषि, सहकारिता, पशुपालन, स्वास्थ्य, वित्त, खाद्य आपूर्ति विभाग आए हैं।
विभागों का बंटवारा
रामेश्वर उरांव – वित्त वाणिज्यकर, खाद्य आपूर्ति
मिथिलेश ठाकुर – पेयजल स्वच्छता
जगरनाथ महतो – शिक्षा
जोबा मांझी – महिला एवं बाल विकास
हाजी हुसैन अंसारी – अल्पसंख्यक कल्याण
बादल – कृषि एवं पशुपालन व सहकारिता
आलमगीर आलम – ग्रामीण विकास विभाग, संसदीय कार्यमंत्री
बन्ना गुप्ता – स्वास्थ्य विभाग
चंपई सोरेन- परिवहन विभाग
सत्यानंद भोक्ता – श्रम विभाग
