

रांची: राजधानी रांची के डोरंडा काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मरीजों के लिये खून की कमी का बीड़ा उठाते हुए रक्तदान कराया है। रांची में इन दिनों मरीजों के लिये खून की कमी को लेकर रिम्स में जूझना पड़ रहा है। इसी परेशानी को देखते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 50 यूनिट रक्तदान इस योजना से जुड़े लोगों ने किया है। हाल ही में रिम्स में खून की कमी से जुझ रहे मरीजों के लिये राहत की खबर उस समय आयी जब डोरंडा काॅलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत जुड़े लोगों ने रक्तदान करने का इरादा बनाया। एनएसएस की प्रमुख नीलू कुमारी के अनुसार, एनएसएस की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन कर समाज के लोगों के लिये सेवाभाव जगाना प्रमुख उद्देश्य है। वहीं एनएसएस की छात्र प्रमुख ज्योत्सना केरकेट्टा के अनुसार, एनएसएस हमेशा ही समाज के लोगों के लिये बेहतर तरीके से काम कर रहा है और काॅलेज स्टेंडट के बीच रक्तदान का भाव जगाकर समाज के लिये रक्त उपलब्ध की कोशिश के रूप में रक्तदान किया गया जिसमें काफी संख्या में छात्रों ने भाग लेकर यह बता दिया कि वे समाज के लिये अपना सबकुछ न्यौछावर कर सकते हैं। इस शिविर में गुलशन कुमार, सरफराज, आशिफ अंसारी, आरीफ अंसारी, अरबाज, आशु गद्दी, सैफ गददी सहित सैकड़ों छात्र-दात्राओं ने इस शिविर में भाग लिया।
