
लंदन से लाॅक पीटरसन की रिपोर्टः-
लंदन: कोरोना किस कदर खतरनाक बन गया है और इस बिमारी ने विदेश के प्रमुख राजनेताओं को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। कोरोना के कारण पूरी दुनिया आज संकट में हैं वहीं कोरोना वायरस से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की की हालत बिगड़ गयी है. सोमवार को उन्हें अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था जहां से देर रात इंटेंसिव केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया। 10 दिन पहले उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद वो 27 मार्च को सेल्फ आइसोलेशन में चले गए थे। उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत बिगड़ने पर 6 अप्रैल की शाम को उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट में भेज दिया गया.प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसे एहतियात के तौर पर उठाया गया कदम बताया है. साथ ही कहा है कि इमरजेंसी जैसे हालात नहीं हैं.बोरिस जॉनसन अस्पताल में एडमिट होने से पहले प्रधानमंत्री पद की सारी जिम्मेदारी देख रहे थे. लेकिन बाद में उन्होंने विदेश मंत्री डोमनिक रॉब को इसके लिए प्रतिनियुक्त कर दिया। 55 वर्षीय जॉनसन को लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। इसके बाद ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने अस्थायी तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। 10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने कहा, ‘आज दोपहर प्रधानमंत्री की हालत बिगड़ गई जिसके बाद उनकी चिकित्सा टीम की सलाह पर उन्हें अस्पताल में गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है.’प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अस्पताल में भर्ती होने से पहले तक प्रधानमंत्री पद की सारी जिम्मेदारी देख रहे थे। सोमवार से देश की कमान विदेश मंत्री डोमनिक रॉब के हाथों में दे दी गई है। बोरिस जॉनसन के बिगड़े हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उनके जल्दी स्वस्थ होने और अस्पताल से वापस आने की कामना की है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मंगेतर कैरी साइमंड्स भी पिछले कुछ दिनों से आइसोलेशन में हैं क्योंकि वह भी कोरोना वायरस जैसे लक्षण महसूस कर रही हैं। लेकिन उन्होंने ट्वीट कर बताया कि फिलहाल वो ठीक महसूस कर रही हैं. ब्रिटेन में अभी तक 51 हजार से अधिक लोग संक्रमित है जबकि पांच हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
