छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में 23 जवान हुए शहीद, केन्द्रीय गृहमंत्री ने नक्सलियों को दी चेतावनी

अपराध देश


मुखर संवाद के लिये छत्रपाल साहू की रिपोर्टः-
बीजापुर: नक्सलियों के साथ एक बार फिर से मुठभेड़ हुई और उस मुठभेड़ में 23 जवान शहीद हो गये जिसे लेकर पूरा देश शोक में डूब गया है। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार नक्सलियों के साथ हुए भीषण मुठभेड़ में 23 सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए हैं। इस मुठभेड़ में कुल 23 जवान शहीद हुए हैं। रविवार दोपहर तक कुल 23 शव निकाल जा चुके हैं। बीजापुर के एसपी कमलोचन कश्यप ने इसकी पुष्टि की है। गांव के करीब और जंगल में शहीद जवानों के शव मिले हैं। डीजीपी डीएम अवस्थी ने जानकारी दी है कि दो शव निकाले गए हैं और 20 शव घटनास्थल पर ही हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सली हमले के मद्देनजर असम में अपना चुनाव प्रचार अभियान बीच में ही छोड़कर दिल्ली लौट रहे हैं। वह तीन रैलियों में से एक को संबोधित करने के बाद लौट रहे हैं। असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सह-प्रभारी जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी है। गुवाहाटी में शाह ने कहा कि वे जवानों को श्रद्धांजलि देते हैं और उनके परिवार और देश को विश्वास दिलाते हैं कि जवानों ने देश के लिए अपना जो खून बहाया है वो व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खिलाफ मजबूती के साथ हमारी लड़ाई चलती रहेगी और हम इसे परिणाम तक ले जाएंगें। नक्सलियों ने दो दर्जन से ज्यादा हथियार लूट लिए हैं और जवानों के जूते और कपड़े तक लेकर चले गए हैं।

इससे पहले शनिवार को पुलिस ने 5 जवानों के शहीद होने की पुष्टि की थी और 15 जवान लापता बताए जा रहे थे। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुठभेड़ के संबंध में छत्तीसगढ़ के मख्यमंत्री भूपेश बघेल से बात की। गृह मंत्री के आदेश पर सीआरपीएफ के महानिदेशक कुलदीप सिंह स्थिति का जायजा लेने के लिए आज सुबह छत्तीसगढ़ पहुंचे। सीएम बघेल आज शाम तक असम से छत्तीसगढ़ लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात हुई। उन्होंने सीआरपीएफ महानिदेशक को राज्य में भेजा है। इसमें घायल 30 जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 23 घायलों को बीजापुर अस्पताल में और 7 को रायपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक रिइंफोर्समेंट पार्टी को मुठभेड़ स्थल पर भेजा गया है। दर्जनभर से ज्यादा नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने शनिवार को जानकारी दी थी कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुआ। पिछले 10 दिनों से छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के एक शीर्ष नक्सली मादवी हिडमा के ठिकाने के बारे में जानकारी मिल रही थी। उसका नाम 2013 के झीरम घाटी में हुए हमलें सहित कई बड़े हमलों से जुड़ा हुआ है। 2013 में झीरम घाटी नक्सली हमले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित 30 से अधिक लोग मारे गए थे। नक्सलियों के इस मुठभेड़ के बाद केन्द्रीय गृहमंत्री ने कल आला अधिकारियों की बैठक बुलायी गयी है जिसमें नक्सल विरोधी अभियान को लकर आगे की रणनीति तैयार की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *