झामुमो के अनगड़ा के प्रखंड अध्यक्ष चुने गए रामानंद बेदिया, जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम और सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने दी बधाई

Jharkhand झारखण्ड राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची / अनगड़ा : झामुमो के अनगड़ा के प्रखंड अध्यक्ष चुने गए रामानंद बेदिया के चुने जाने पर जिलाध्यक्ष मुस्ताक आलम और उपाध्यक्ष डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने बधाई दी है। झामुमो के अनगड़ा का प्रखण्ड सम्मेलन जिलाध्यक्ष मुशताक आलम की अध्यक्षता में स्थानीय डाक बंगला में सम्पन्न हुआ। संचालन पूर्व जिला उपाध्यक्ष मनोज भट्टाचार्य ने किया। जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि 20 दिनों के अन्दर सभी पंचायतों का गठन कर सूची जिला समिति को सौंपेंगे।

सम्मेलन में निम्नलिखित पदों के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। प्रस्ताव मात्र एक – एक नाम अध्यक्ष के लिए रामानंद बेदिया, उपाध्यक्ष के लिए मनीष नायक, सचिव के लिए अमानुलाह अंसारी और कोषाध्यक्ष के लिए मधु लोहरा का आया जो सभी लोग निर्विरोध एवं सर्वसम्मति से चुन लिए गए। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष श्री मुशताक आलम ने माला पहनाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दिया। मौके पर झामुमो के केन्द्रीय सदस्य श्री समनुर मंसुरी, डॉ हेमलाल कुमार मेहता हेमू, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष कुदुस अन्सारी, झामुमो के पूर्व जिला संयुक्त सचिव बीरू साहु, पूर्व सह सचिव जुलफीकार ख़ान, नरेश यादव, नागेश्वर महतो, हारूण रसीद, बिरिश मिंज, विलियम रिचड लकडा, वसीम राबिया खान, जगेश्वर महतो, श्रीनाथ मुण्डा, मधुसूदन मुण्डा, रिझुवा मुण्डा सहित सभी पंचायतों से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *