कांग्रेस के संगठन सशक्तिकरण अभियान के संयोजक आलोक कुमार दूबे 5 नवम्बर को गुमला के दौरे पर , भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की सफलता को लेकर करेंगे समीक्षा

Jharkhand झारखण्ड राजनीति

मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव और झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि एवं प्रमुख कांग्रेस जनों की संगठन सशक्तिकरण अभियान एवं भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की सफलता को लेकर आलोक दूबे समीक्षा करेंगे। संगठन की मजबूती के लिए पार्टी द्वारा तय समय सीमा के मातहत सांगठनिक ढांचा तैयार करना कांग्रेस जनों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रखंड कमिटी और मंडल कमिटी का गठन 24 अक्टूबर तक ही हो जाना था लेकिन पर्व त्योहार के कारण कुछ विलम्ब जरुर हुआ है । लेकिन इसे फाइनल कर अंतिम प्रतिवेदन पार्टी नेतृत्व को 5 नवंबर को भेज दिया जाएगा।

पूर्वाह्न 11.30 बजे से गुमला परिसदन में आयोजित बैठक में जिम्मेदार पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। 21 एवं 22 सितम्बर को संगम गार्डेन रांची में नव निर्वाचित पीसीसी डेलीगेट एवं प्रखण्ड अध्यक्ष की उपस्थिति में निर्धारित डिजीटल मेम्बरशीप एवं बूथ कमिटी को भी प्रमुखता से नियोजन करने का फैसला लिया गया था और इसमें किसी भी प्रकार की ढ़िलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *