मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची : सरला बिरला विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट के द्वारा विश्वविद्यालय के एकेडमिक ब्लॉक के सभागार क्रमांक 603 में “स्पेशल टॉक ऑन जीएसटी“ पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे भारत के अत्यधिक सम्मानित इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंट्स के फेलो सदस्य, भारत के सबसे प्रसिद्ध अकाउंटेंट में से एक व इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के जीएसटी रिसोर्स पर्सन सीएमए श्री संदीप कुमार ने बहुत ही सुगम एवं रोचक तरीके से जीएसटी के अवधारणाओं, इसके विभिन्न पहलुओं यथा जीएसटी एक्ट 2017 के विभिन्न प्रावधानों, ऑफिशियल वेबसाइट, गवर्नमेंट वेबसाइट तथा जीएसटी काउंसिल, जीएसटी के तीन शेड्यूल एवं जीएसटी के विभिन्न सेक्शन, डेफिनेशन एडमिनिस्ट्रेशन स्कोप सहित सभी सेक्शन का छात्रों एवं प्राध्यापकों के समक्ष विधिवत विश्लेषण करते हुए कहा कि जीएसटी के सेक्शन 48 के तहत जीएसटी प्रैक्टिशनर के तौर पर जॉब के अपार अपॉर्चुनिटी हैं। वे जीएसटी के विभिन्न प्रकारों, पैन कार्ड होल्डर्स एवं टैक्सेबल पर्सन के अवधारणा को बड़े ही बारीकी से छात्रों को समझाने में कामयाब रहे। उन्होंने कहा कि भारत में जीएसटी लागू करने का इरादा व्यापार के लिए अनुपालन को आसान बनाना है। सत्र का समापन उन्होंने प्रश्न उत्तर के साथ किया जिसमें छात्रों के विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देते हुए उनके जिज्ञासाओं के साथ-साथ जीएसटी के के सही निर्धारण में आने वाली हर एक बाधाओं के बारे में पूरी जानकारी प्रस्तुत की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने कहा कि वित्तीय अवेयरनेस आज की दैनिक आवश्यकता है। छात्रों को निर्धारित पाठ्यक्रमों के अलावा व्यवसाय जगत में प्रयुक्त होने वाले प्रविधियां एवं घटनाओं के बारे में जागरूक होना वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के लिए काफी उपयोगी होंगे। सेमिनार में मुख्य वक्ता एवं मुख्य अतिथि का स्वागत भाषण करते हुए विषय प्रवेश वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग के डीन डॉ संदीप कुमार ने कराया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन की औपचारिकता डॉ अतुल कर्ण के द्वारा पूरी की गई।
इस अवसर पर वाणिज्य व्यवसाय प्रबंधन विभाग के डीन डॉ संदीप कुमार, एचओडी डॉ पूजा मिश्रा, डॉ अशोक कुमार अस्थाना, डॉ आरोही आनंद, डॉ सौरभ कुमार, डॉ भारद्वाज शुक्ल, डॉ मुकेश सिंह सहित बीबीए, बीकॉम, एमकॉम एवं एमबीए के सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।
