पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 25 लाख के ईनामी नक्सली पर 100 से अधिक मामले हैं दर्ज

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश राजनीति

मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची – झारखंड की पुलिस के लिये मुसीबत बने प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के सरगना दिनेश गोप को झारखंड पुलिस और एनआईए के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार कर लिया गया। झारखंड पुलिस और एनआईए की संयुक्त कार्रवाई में दिनेश गोप को गिरफ्तार किया गया। झारखंड में आतंक का पर्याय बने दिनेश गोप पर 25 लाख का इनाम था। एनआईए ने भी दिनेश गोप पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। दिनेश गोप पर राज्य के विभिन्न जिलों में 100 से अधिक मामले दर्ज है। खूंखार नक्सली को पड़ोसी देश नेपाल से गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और झारखंड पुलिस के साझा प्रयास से दिनेश गोप की गिरफ्तारी हुई। दिनेश गोप नेपाल में वेश बदल कर रह रहा था।

दिनेश गोप पंजाबी के वेश में छुपकर रह रहा था। उसकी गिरफ्तारी से अब कई राज खुलेंगे। दिनेश गोप को झारखंड में कई बार सुरक्षा बलों ने घेरने की कोशिश की। लेकिन हर बार वो जान बचाकर भागने में सफल रहा। झारखंड में पुलिस का दबाव बढ़ने के बाद वह कई दिनों से नेपाल में छुपकर रख रहा था। आखिरकार रविवार को दिल्ली एनआईए की स्पेशल टीम ने झारखंड पुलिस की मदद से उसे धर दबोचा। एनआईए और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे काठमांडू से धर दबोचा। बताया जा रहा है कि दिनेश गोप को पहले काठमांडू से दिल्ली लाया जा रहा है। दिल्ली स्थित एनआईए ऑफिस में पूछताछ के बाद उसे झारखंड लाया जाएगा। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

दिनेश गोप की दो पत्नियों हीरा देवी और शकुंतला कुमारी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। झारखंड पुलिस ने 2020 में ही हीरा देवी और शकुंतला कुमारी को गिरफ्तार किया था। दिनेश गोप पर सुरक्षा बलों पर हमला करने, लेवी वसूलने और ठेकेदारों-व्यापारियों को धमकी देने का आरोप है। दिनेश गोप का खूंटी, रांची, सिमडेगा, गुमला, चाईबासा और लोहरदगा जिले में आतंक था। दशहत के बल पर दिनेश गोप ने अकूत संपत्ति जमा की है। बताया गया है कि दिनेश गोप मूल रूप से खूंटी जिले के जरियागढ़ का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *