आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 121.14 करोड़ के अवैध सामान और कैश जब्त किए गए

Jharkhand झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांचीःझारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 121.14 करोड़ के अवैध सामान और कैश जब्त किए गए हैं। खूंटी जिला तीन करोड़ से अधिक की जब्ती के साथ राज्य में पहले स्थान पर है। वे बुधवार को निर्वाचन आयोग के निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि एक करोड़ से अधिक जब्ती वाले जिलों में 3.03 करोड़ के साथ खूंटी जिला सबसे आगे है, जबकि 2.80 करोड़ के साथ गिरिडीह दूसरे और 1.97 करोड़ के साथ पूर्वी सिंहभूम जिला तीसरे स्थान पर है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि 2019 के झारखंड विधानसभा चुनाव से इस बार अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इन बढ़े प्रत्याशियों के लिए निर्वाचन आयोग के पास पर्याप्त इवीएम हैं। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की पूरी तैयारी है। पहले चरण के चुनाव के लिए आज बुधवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गयी। दूसरे चरण के मतदान के लिए आज स्क्रूटनी की गयी। कुछ जिलों में प्रत्याशियों को नोटिस देकर सुबह 11 बजे बुलाया गया है। उसके बाद स्पष्ट हो पाएगा कि नामांकन कर चुके कितने प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *