
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
प्रतापपुर ,चतरा:’राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता ने चतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रतापपुर प्रखंड के हाई स्कूल मैदान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2025 का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया। साथ ही कार्यक्रम में आये कलाकारों एवं आयोजक समिति के लोगों को अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत सम्मानित किया। इसके उपरांत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम सभी उपस्थित जनों को पावन पवित्र जन्माष्टमी की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में भोजपुरी एवं बिहार के जानेमाने कलाकार ओमप्रकाश अकेला (बिल्डरवा के पापा), जानीमानी भोजपुरी गायिका सोनम यादव एवं उनके टीम ने भक्ति गानों पर अपनी बेहद शानदार प्रस्तुति दी। उक्त कार्यक्रम में महोत्सव समिति के अध्यक्ष प्रदीप यादव, राष्ट्रीय जनता दल प्रखंड अध्यक्ष खेदू यादव, राजद वरिष्ठ नेता भोला प्रसाद गुप्ता, पूर्व जिलापरिषद सदस्य अरुण यादव, मुखिया मनीष सिंह, मुखिया किशोर यादव, विशाल यदुवंशी, मनीष यदुवंशी, सहेंद्र यादव, विनोद यादव, पवन यादव, पिंकू यादव, अखिलेश यादव, बुधन यादव, कल्याण यादव, लालू यादव समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।’
