’’राज्य सत्ता के संरक्षण में पल रहे अपराधी’,झारखंड के जिलों को क्राइम डिस्ट्रिक्ट बनने से रोकें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बाबूलाल मरांडी की मुख्यमंत्री से अपील

Jharkhand अपराध झारखण्ड देश बिहार राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर बड़ा निशाना साधा। श्री मरांडी ने कहा कि पाकुड़ में कांग्रेस नेता बेलाल शेख और उसके साथी जियाउल पगला ने सोलागढ़िया गांव में पत्थर खदान के मुन्शी पर गोलीबारी की। सौभाग्य से मुन्शी की जान बच गई है। घायल मुन्शी ने बयान दिया है कि दो दिन पूर्व इन्हीं अपराधियों द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी भी की लेकिन श्हाऊसश् के दबाव में दोनों को छोड़ दिया।

ऐसा प्रतीत होता है कि गिरफ्तारी का रिकॉर्ड भी गायब कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाऊस के वे कौन लोग हैं, जो हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को बचा रहे हैं? कांग्रेस के पूर्व मंत्री और उनके पुत्र से इन अपराधियों का क्या संबंध है? छठ पूजा के दिन हुई इस गोलीबारी की जवाबदेही कौन लेगा? क्या अब यह मान लिया जाये कि जो हाउस के अनुसार माइनिंग नहीं करेगा, उसको दिनदहाड़े गोली मार दी जाएगी?
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी, झारखंड में सत्ता की सरपरस्ती में पल रहा अपराध खतरनाक संकेत है। झारखंड के जिलों को क्राइम डिस्ट्रिक्ट मत बनने दीजिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *