डानाल्ड ट्रंप पर हमला करने के इरादे से हमलावर ने कैसे की प्लानिंग… जिस होटल में ट्रम्प का इवेंट हो रहा था, वहीं बुक किया था रूम !

Jharkhand झारखण्ड देश बिहार राजनीति

Mandatory Credit: Photo by Evan Vucci/AP/Shutterstock (10434333bm)
Donald Trump, Sauli Niinisto. President Donald Trump speaks during a meeting with Finnish President Sauli Niinisto in the Oval Office of the White House, in Washington
Trump, Washington, USA – 02 Oct 2019

मुखर संवाद के लिये जार्ज ठपसलिंग की रिपोर्टः-
वाशिंगटन डीसी: आखिर, हाई सिक्‍योरिटी इवेंट में हथियार लेकर कोई कैसे पहुंचा? क्‍या दुनिया के सबसे मजबूत सुरक्षा चक्र में ऐसे ही कोई सेंध लगा सकता है? लेकिन बताया जा रहा है कि हमलावर, इवेंट शुरू होने से काफी पहले ही होटल में पहुंच गया था. हथियार भी ट्रंप के इवेंट से पहले होटल में पहुंच गया था. व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में हुई गोलीबारी के संदिग्ध बंदूकधारी के बारे में माना जा रहा है कि वह वाशिंगटन हिल्टन होटल में पहले से ठहरा हुआ था, जहां शनिवार रात को यह प्रोग्राम हुआ.मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट के अंतरिम प्रमुख जेफरी कैरोल ने शनिवार देर रात मीडिया को बताया, शुरुआती जांच के बाद हमारा मानना ​​है कि वह (हमलावर) होटल में ठहरा हुआ था.ष् उन्होंने आगे कहा, हमने होटल में उस कमरे की जांच शुरू कर दी है. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कमरे में क्या था.ष् साथ कैरोल ने बताया कि पुलिस का मानना ​​है, संदिग्ध हमलावर अकेला ही था.
ऐसा माना जा रहा है कि हमलावर पूरी प्‍लानिंग के साथ होटल में आया था. उसे जानकारी थी कि होटल में इवेंट होने वाला है. इसलिए उसने पहले से ही होटल में रूम बुक करा लिया था. हथियार भी होटल में पहले ही पहुंचा दिये थे, क्‍योंकि इवेंट के दौरान सुरक्षा काफी कड़ी हो जाने वाली थी. हालांकि, हमलावर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका. बताया जा रहा है कि सुरक्षा में तैनात अधिकारियों को हमलावर को ट्रंप के नजदीक पहुंचने से पहले ही काबू में कर लिया था. व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान जब गोलीबारी हुई, तब राष्‍ट्रपति ट्रंप और अन्‍य बड़े अधिकारी इवेंट में मौजूद थे. लेकिन गोलीबारी होते ही सुरक्षा अधिकारियों ने ट्रंप को वहां से सुरक्षित निकाल लिया. इस दौरान अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ऑफिसर को गोली भी लग गई. गोली ऑफिसर के प्रोटेक्टिव गियर पर लगी और उन्हें लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया. ट्रंप ने सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों की सहारना की है.
डानाल्ड ट्रंप पर हमला करने के इरादे से हमलावर ने कैसे की प्लानिंग… जिस होटल में ट्रम्प का इवेंट हो रहा था, वहीं बुक किया था रूम !
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन के डिनर के पास गोलियां चलने के बाद, एक बंदूकधारी को सीक्रेट सर्विस एजेंटों ने तुरंत काबू में कर लिया. बंदूकधारी कई हथियारों से लैस होकर एक सिक्योरिटी चेकपॉइंट पर हमला कर रहा था. उन्होंने इस घटना को बहुत अचानक बताया और सुरक्षा एजेंट्स की कार्रवाई की जमकर सराहना की. वॉशिंगटन हिल्टन से सुरक्षित निकाले जाने के बाद व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा, पूरी तरह से हैरान था कि कुछ हुआ. फर्स्ट लेडी और मैंने एक आवाज सुनी और मुझे लगा कि यह एक ट्रे नीचे गिर रही है और यह बहुत तेज आवाज थी और काफी दूर से आ रही थी.
राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा कि आरोपी को सीक्रेट सर्विस के कुछ बहुत बहादुर सदस्यों ने पकड़ा और बहुत तेजी से काम किया, एक एजेंट को गोली लगी, लेकिन वह सुरक्षित है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि हमलावर ने 50 गज की दूरी से हमला किया लेकिन बॉलरूम तक पहुंचने से पहले ही उसे रोक दिया गया. कमरा बहुत, बहुत सुरक्षित था. ट्रंप ने इस बात पर जोर दिया कि आरोपी मुख्य इवेंट की जगह में नहीं घुसा. बताया जा रहा है कि आरोपी गनमैन कैलिफोर्निया का रहने वाला है. एक सिक्योरिटी चेकपॉइंट से वह जा रहा था और उसे पकड़ लिया गया. वह होटल के बड़े बॉलरूम के अंदर नहीं जा पाया. बॉलरूम में राष्ट्रपति ट्रंप समेत टॉप एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी और सैकड़ों पत्रकार इकट्ठा हुए थे.
डानाल्ड ट्रंप पर हमला करने के इरादे से हमलावर ने कैसे की प्लानिंग… जिस होटल में ट्रम्प का इवेंट हो रहा था, वहीं बुक किया था रूम !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *