बरही विधायक मनोज कुमार यादव के जनता दरबार में उमड़ रही भीड़, बरही की जनता में समस्याओं के समाधान को की उम्मीद जग रही है जनता दरबार से

Jharkhand उत्तरप्रदेश झारखण्ड देश राजनीति


मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
बरहीः जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र से दूर रहने की शिकायतें अक्सर सामने आती हैं। इसके विपरीत मनोज कुमार यादव क्षेत्र में जनता के बीच सक्रिय रहने का प्रयास करते हैं। विधायक की जिम्मेदारी केवल विधानसभा में क्षेत्र की आवाज उठाना नहीं, बल्कि जरूरत के समय जनता के साथ खड़ा रहना भी है। यही कामरण है कि बरही के विधायक मनोज कुमार यादव प्रत्येक रविवार को अपने आवास पर जनता दरबार का आयोजन कर समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक कदम उठाते हैं। बरही विधायक मनोज कुमार यादव के जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से लोग लगातार अपनी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं। प्रशासनिक और पुलिस से जुड़े मामलों से लेकर व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं तक लोग विधायक के समक्ष अपनी बात रखते हैं। विधायक लोगों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर उनके समाधान की पहल करते हैं। विधायक के जनता दरबार में रोजाना बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने से क्षेत्र में जनप्रतिनिधि और जनता के बीच सीधा संवाद कायम होता दिखाई दे रहा है।

दूरदराज के गांवों से आने वाले लोग भी अपनी समस्याएं लेकर विधायक तक पहुंचते हैं। लोगों को उम्मीद रहती है कि उनकी शिकायत संबंधित विभाग और अधिकारी तक पहुंचेगी और उसके समाधान की दिशा में कार्रवाई होगी। बरही विधानसभा क्षेत्र में किसी व्यक्ति या परिवार के सामने संकट की स्थिति हो या सामाजिक और सार्वजनिक समस्या, विधायक लोगों के संपर्क में रहने का प्रयास करते हैं। सुख-दुख के मौकों पर लोगों के बीच उनकी मौजूदगी से स्थानीय लोगों के साथ उनका भावनात्मक जुड़ाव भी नजर आता है। यही वजह है कि लोग अपनी समस्याओं के साथ-साथ व्यक्तिगत परेशानियों को लेकर भी विधायक से संपर्क करते हैं। पुलिस और प्रशासन से जुड़े मामलों में भी विधायक संबंधित अधिकारियों से बातचीत करते हैं। किसी मामले में पुलिस की आवश्यकता हो तो पुलिस अधिकारियों से और प्रशासनिक समस्या होने पर संबंधित पदाधिकारियों से संपर्क कर समाधान का प्रयास किया जाता है। विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को भी विधायक अधिकारियों के समक्ष उठाते रहे हैं। जनता दरबार में आने वाले लोगों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उन्हें अपनी समस्या सीधे विधायक के सामने रखने का अवसर मिलता है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए यह व्यवस्था इसलिए भी अहम है, क्योंकि छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें विभिन्न सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। ऐसे में जनप्रतिनिधि के स्तर से अधिकारियों तक बात पहुंचना उनके लिए राहत का माध्यम बनता है। बरही विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक रूप से विस्तृत है और यहां बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी रहती है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचना आसान नहीं है। जनता दरबार इस दूरी को कम करने का माध्यम बन रहा है। यहां लोग अपनी शिकायत दर्ज कराने के साथ विधायक से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भी चर्चा करते हैं।

विधायक मनोज कुमार यादव का कहना है कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे निभाना उनकी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से समन्वय करना जनप्रतिनिधि के दायित्व का हिस्सा है। बरही की जनता से संवाद बनाए रखना और जरूरत के समय उनके साथ खड़ा रहना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *