कोरोना संक्रमण को लेकर हेमंत सरकार ने लिया फैसला , 8 अप्रैल से स्कूल-कॉलेज बंद करने का आदेश, जिम और पार्क बंद करने के साथ नाइट कर्फयू लगेगी

Jharkhand झारखण्ड देश


मुखर संवाद के लिये अशोक कुमार की रिपोर्टः-
रांची: एक बार फिर झारखंड कोरोना संक्रमण की दहशत झेलने को मजबूर दिख रहा है जिसके कारण राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने स्कूल काॅलेज के साथ जिम और पार्क बंद करने के आदेष देते हुए रात में नाइट कर्फयू लगाने का फैसला किया है। झारखंड सरकार ने राज्‍य में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए कड़ा निर्णय लिया है। आज जारी आदेश के अनुसार राज्‍य में सभी सरकारी व निजी स्कूल, कॉलेज, जिम, पार्क, सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पुल को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। आज शाम मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई। इसमें कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर यह फैसला लिया गया। पहले आठवीं से ऊपर की सभी कक्षाओं में ऑफलाइन पढ़ाई की अनुमति दी गई थी। इसे फिलहाल रोक दिया गया है। स्कूलों को ऑनलाइन क्लास चलाने की ही अनुमति दी गई है।

पूर्व से निर्धारित सभी परीक्षाएं होंगी, उसके लिए परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र को ही पास माना जाएगा। उन्हें कोरोना वायरस को लेकर जारी गाइडलाइंस का पालन करना होगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में आयोजित उच्च स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। इस बैठक में स्वास्थ्य एवं आपदा विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, स्वास्थ्य सचिव केके सोन, आपदा सचिव डाॅ. अमिताभ कौशल भी मौजूद रहे। बैठक में रात के आठ बजे से सुबह छह बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। धार्मिक स्थल व रेस्टोरेंट में कुल क्षमता के सिर्फ 50 फीसद ही उपस्थिति रहेगी।राज्‍य में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कई दिनों से 1000 से अधिक संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। यह आंकड़ा पिछले साल के अक्‍टूबर माह के बाद सबसे ज्‍यादा है।

कोरोना संक्रमण के कम होने के बाद राज्‍य में स्‍कूल-कॉलेज और सिनेमा हॉल खोलने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा पार्कों को भी खोलने की अनुमति दी गई थी। लेकिन हालात बिगड़ने के बाद आज हेमंत सरकार ने कठोर कदम उठाए हैं।झारखंड में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मंगलवार को हुई हाई लेवल मीटिंग के बाद सरकार ने राज्य के सभी स्कूल-कॉलेजों को दोबारा से बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि जहां अभी परीक्षा चल रही हैं वे यथावत रहेंगे। इसके साथ ही राज्य भर में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत शाम आठ बजे के बाद सभी दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश आठ अप्रैल से लागू होगा और 30 अप्रैल तक जारी रहेगा। रात में चार से अधिक व्यक्तियों की गैदरिंग प्रतिबंधित होगी।रात में आठ बजे से सभी दुकानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है वहीं स्कूल तो बंद रहेंगें। लेकिन परीक्षा पर रोक नहीं। बैंक्वेट हॉल शादी के लिए ही उपयोग होगा। शादी में 200 और श्राद्ध में 50 लोग ही शामिल हो सकेंगे। रेस्तरां में कुल क्षमता से 50 प्रतिशत लोग बैठ सकेंगे। दुकानदारों को लगाना होगा नो मास्क, नो एंट्री का नोटिस । सभी जगह मास्क अनिवार्य, बिना मास्क के किसी भी भवन में प्रवेश पर रोक। जुलूस, प्रोसेशन, धरना-प्रदर्शन, मेला पर पाबंदी। खेलकूद के आयोजन बंद, स्विमिंग पूल, जिम बंद, प्रशिक्षण जारी रहेगा। इसके साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यवासियों से कोरोना से लड़ने के लिये सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *