
मुखर संवाद के लिये शिल्पी यादव की रिपोर्टः-
रांची: भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर अंतर्गत गोंदा मंडल में संगठन को मजबूती देने के क्रम में एक बार फिर बलराम सिंह को जिला महानगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, राम लगन राम को मंत्री का दायित्व मिलने पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर गोंदा मंडल कार्यालय स्थित काली मंदिर प्रांगण, रॉक गार्डन में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि बलराम सिंह के पुनः महामंत्री बनने से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। वहीं, राम लगन राम को मंत्री बनाए जाने पर भी सभी ने खुशी जाहिर की और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारियों का वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। समारोह में कई वरिष्ठ भाजपा नेता, मंडल पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और जोश से भर गया।
