मुखर संवाद के लिये शालिनी यादव की रिपोर्टः-
नयी दिल्ली: केन्द्रीय शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 2021 के फरवरी महीने तक सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा नहीं आयोजित करने की घोषणा की है। शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों के साथ संवाद करते हुए कहा कि कई सीबीएसई स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इसलिए ऑनलाइन परीक्षाएं संभव नहीं हैं। इसके अलावा शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई बोर्ड हम फरवरी 2021 तक सीबीएसई बोर्ड परीक्षा नहीं ले पाएंगे। शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने अपने कार्यक्रम के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं पर शिक्षकों के संग चर्चा शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने को मिलेगी तब, तो वे अधिक कुशल हो जाएंगे। वेबिनार में शिक्षा मंत्री ने कहा,‘स्टूडेंट्स की मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए योग का अभ्यास बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे शिक्षकों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के उत्थान में मदद करते है।
सीबीएसई बोर्ड की ओर से 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तारीखों को लेकर आज यानी कि 22 दिसंबर को बड़ी घोषणा हो सकती है। संभावना है कि आज परीक्षा की तारीखों को ऐलान कर दिया जाए। कोरोनावायरस महामारी के दौरान समय पर परीक्षा आयोजित करने की पहल के तहत शिक्षा मंत्री ने देश भर के छात्रों अभिभावकों और शिक्षकों के साथ अलग-अलग स्तर पर बाचतीत करने की योजना बनाई है। इसके अलावा अगर सीबीएसई बोर्ड की बात करें तो सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी ब्ठैम् बोर्ड की परीक्षाओं के संबंध में कहा है कि यह परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं होंगी। साल 2021 में होने वाली यह परीक्षा छात्रों को पहले की तरह कागज-पेन से ही देनी होगी। इस संबंध में बोर्ड ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है। ये परीक्षाएं बीते वर्षों की तरह सामान्य लिखित रूप में ली जाएंगी।
